◾ विधायक निधी से शुरु हुआ कार्य, 35 परिवार होंगे लाभान्वित
◾दो किमी सड़क का होगा निर्माण, ग्रामीणों में खुशी
◾ मिष्ठान वितरण कर जताया विधायक का आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तमाम गांवों को जोड़ने वाले चापड़ – हिडा़म- बिल्लेख मोटर मार्ग से नौडा़ गांव को विधायक निधि से दो किमी लंबाई का मोटर मार्ग तैयार होगा। मोटर मार्ग का निर्माण होने से गांव के लगभग 35 से ज्यादा परिवारो को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर गांव के वासिदों ने खुशी जताई है।
समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के नौडा़ गांव में सड़क सुविधा न होने से गांव के वासिदों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने सड़क सुविधा का मुद्दा जोरशोर से उठाया। ग्रामीणों का समस्याओं को देखते हुए विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने चापड़ – हिडा़म – बिल्लेख मोटर मार्ग से गांव तक दो किमी तक विधायक निधि से सड़क निर्माण की मंजूरी दी। विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र नेगी ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया। मिष्ठान वितरण भी किया गया। बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा की विधायक गांवों की समस्याओं के निदान को गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव के वासिदों ने भी विधायक का आभार जताया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी, पूरन सिंह राणा, गिरीश चंद्र, हीरा राणा, पुष्कर सिंह जोशी, मदन राणा, पूरन चंद्र जोशी, अशोक कुमार, तरुण जोशी, रजत जोशी, कैलाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
