🔳गरमपानी की प्रियंका ने सबसे दूर फेंका गोला
🔳ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
🔳मेडल व प्रमाण पत्र से विजेताओं को किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 19 व 17 आयु वर्ग में हुए विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 5000 मीटर दौड़ में रातीघाट के मुकुल सिंह नेगी ने जीत का परचम फहराया जबकि गरमपानी की प्रियंका सबसे दूर गोला फेंक विजेता बनी। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ बीइओ तारा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीइओ तारा सिंह ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम आगे बढ़ाने का आह्वान किया।पंचायती राज, युवा कल्याण व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकुलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 17 आयु वर्ग के 400 मी. दौड़ बालिका वर्ग में कोमल पहले, मनीषा दूसरे स्थान पर रही। 3000 मी. दौड़ में काजल सती व ज्योति पहले व दूसरे स्थान पर रही। 800 मी. में साक्षी ने बाजी मारी जबकि अंजलि दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 बालिका कबड्डी में बेतालघाट की टीम सिमलखा को हराकर विजेता बनी। गोला फेंक में प्रियंका पहले, प्रीति दूसरे स्थान पर रही जबकि चक्का फेंक में प्रीति विजेता बनी। प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के बालक में 5000 मी. दौड़ में मुकुल सिंह नेगी पहले व कुबेर दूसरे स्थान पर रहे। 3000 मी. दौड़ में मनजीत विजेता बने। कृष बोहरा दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में राहुल बोहरा प्रथम व अर्जुन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। संचालन विपिन रिखाड़ी व सत्यदेव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, ग्राम प्रधान भावना पडियार, ग्राम प्रधान भावना , पूर्व प्रधानाचार्य माधव सिंह बोहरा ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश चंद्र देवराड़ी, कविता परिहार, तारा पनेरु, दुष्यंत नेगी, हेम सिंह, यशवंत सिंह हाल्सी, ललित कुमार, भुवन चंद्र आगरी, मान सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, पंकज त्रिलोक नाथ, राजकुमार भंडारी, भारती आर्या, पूजा नेगी, एबी सिंह आदि मौजूद रहे।