🔳 संगीतमय भजन कीर्तनों पर थिरके श्रद्धालु
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे छड़ा गांव में स्थित देवी मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। संगीतमय भजन कीर्तनों से श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
छड़ा गांव में धर्माचार्य दीपक त्रिपाठी ने यजमान दीवान सिंह व चंदन सिंह से विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। संगीतमय देवी पाठ से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गांव की महिलाओं ने शानदार भजन कीर्तनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तन जारी रहे। मंदिर समिति के मनोज बिष्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, नवीन बिष्ट, विजय बिष्ट, संजय सिंह, नंदन सिंह, हीरा सिंह, गिरीश बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!