◾ सुविधाओं के अभाव में खाली होते गांवों पर होगा मंथन
◾ लोक शक्ति मंच उत्तराखंड के तत्वाधान मे तैयार होगी रणनीति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोक शक्ति मंच उत्तराखंड के तत्वाधान में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण आदि अहम मुद्दों खाईधार जीआइसी बेड़गांव में जनजागरुकता व महिला सशक्तिकरण पर 12 अप्रैल को बैठक होगी। लोक शक्ति मंच की संयोजक पुष्पा पांडे ने मातृ शक्ति से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया है।
गांवों में स्वास्थ्य,शिक्षा तथा पर्यावरण जैसे अहम मुद्दों को लेकर अब मातृशक्ति कदम आगे बढ़ाएंगी। कार्यक्रम की रुपरेखा को 12 अप्रैल के दिन खाईधार जीआइसी बेड़गांव में लोक शक्ति मंच उत्तराखंड के तत्वाधान में दोपहर दो बजे से बैठक होगी। बैठक में गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, विद्यालयो की स्थिति में सुधार लाने तथा पर्यावरण जैसे अहम मुद्दों पर मंथन होगा। उत्तराखंड की संयोजक पुष्पा पांडे के अनुसार स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाओं को लेकर गांव से तेजी से पलायन हो रहा है गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं। समस्या विकराल रूप लेती जा रही है इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर गांव गांव जन जागरूकता सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। मंच की संयोजक पुष्पा ने आसपास के गांवों की महिलाओं व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।