🔳 परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत हुई बैठक
🔳 तीन ग्रामीणों को सौंपी गई तीन क्लस्टरों के अध्यक्ष की कमान
🔳 मिलजुल कर किसानों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
🔳 विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया आह्वान

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली ग्राम पंचायत में परांपरागत कृषि विकास योजना के तहत हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तीन क्लस्टर का गठन कर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारीयों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
गुरुवार को लोहाली गांव में कृषि विभाग के तत्वावधान में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोहाली प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय का गठन कर कुंवर सिंह बिष्ट, राम सिंह गैलाकोटी व मदन मोहन बिष्ट को क्लस्टर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक समन्वयक जतीन ने क्लस्टर गठन व संचालन की जानकारी दी। बताया की ग्राम पंचायत में कलस्टवार योजनाओं का क्रियान्वयन कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, सूरज प्रकाश सिंह बिष्ट, उमेश कांडपाल, दया किशन कांडपाल, हिम्मत सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, पूर्व वन सरपंच कुंवर सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, कुबेर सिंह, चन्दन सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, अनुप सिंह अधिकारी, हयात सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, मदन सिंह बिष्ट, गोधन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, प्रताप सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, मोहन सिंह बिष्ट, डिगर सिंह बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, पान सिंह कमल किशोर, गौरव, करन, चंदन, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!