🔳 रामगढ़ के मोना गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने उठाई मांग
🔳 जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूरा न होने पर जताई नाराजगी
🔳 पंचायत भवन की बदहाली पर भी जताया रोष
🔳 ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव में हुई बैठक में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर गहरी नाराजगी जताई। पेयजल लाइन के भी मानकानुसार न बिछाए जाने पर रोष जताया गया। ब्लॉक प्रमुख ने समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। चेताया की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मोना ग्राम पंचायत में हुई बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से सरकार व विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में गांव से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय नीरज मेहरा ने जल जीवन मिशन पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अभी तक योजना का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है तथा पेयजल लाइन का निर्माण भी मानकों के अनुरुप नहीं किया गया है। ब्लॉक प्रमुख दीप चंद्र आर्या ने भरोसा दिलाया कि पेयजल लाइन को जल्द ही गांव तक पहुंचाने के लिए संबंधित पेयजल अधिकारी व ठेकेदारों को निर्देशित किया जाएगा ताकि योजना का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके। बैठक में वृद्धावस्था , विधवा व दिव्यांग पेंशन के पात्रों का चयन कर सूची तैयार की गई। गांव में जंगली जानवरों के फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर भी चर्चा हुई और इसके निवारण के उपायों पर विचार किया गया। भूमि सुधार, गौशाला निर्माण, खड़ंजा निर्माण तथा अन्य मरम्मत कार्यों को लेकर प्रस्ताव पास किए गए। पथ प्रकाश योजना के तहत स्ट्रीट लाइटें व्यक्तिगत घरों के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर लगाने पर जोर दिया गया। गांव के पंचायत भवन की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त कर मरम्मत की मांग भी उठाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लता राणा, सरपंच राकेश राणा, पंचायत सचिव कौशल जोशी, गंगा सिंह मेहरा, मोहन सिंह मेहरा, नीरज मेहरा, महेंद्र जीना, देवेंद्र बिष्ट, चंदन सिंह, हरीश चन्द्र मोहन राम समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!