🔳 बेतालघाट में जुटे कार्यकता, कार्रवाई पर दिया जोर
🔳 देवभूमि को कलंकित करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 राज्य सरकार पर लगाया हत्यारे को बचाने का आरोप
🔳 नारेबाजी कर जताया रोष, चुप न बैठने का किया ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट क्षेत्र में बैठक कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक खुलासों के आधार पर कार्रवाई पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंकिता के हत्यारों को बचाने का आरोप भी लगाया।
अंकिता हत्याकांड को लेकर यूकेडी ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश मेवाड़ी की अध्यक्षता में बेतालघाट में हुई बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा की वीआइपी का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। देवभूमि को कलंकित किया जा रहा है। उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने की पुरजोर वकालत की। वीआइपी नेताओं पर कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया। आरोप लगाया की राज्य सरकार वीआइपी नेता को बचाने में जुटी हुई है। दो टूक कहा की जब तक वीआइपी नेता पर कार्रवाई नहीं होती उत्तराखंड क्रांति दल चुप नहीं बैठेगा। वहीं गांवो में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई। आरोप लगाया की प्रदेश सरकार विकास का ढोल पीटकर आमजन को गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र रावत, विक्रम सिंह, खगेन्द्र पिनारी, धन सिंह बोहरा, जीवन मचखोली, मुन्ना भंडारी, सुरेन्द्र रावत, लक्की कुमार, भास्कर नेगी, जगत पडियार समेत कई यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
