🔳 आदि फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यासी गांव में लगा शिविर
🔳 स्वास्थ्य जांच के बाद निःशुल्क बांटी गई दवाइयां
🔳 विशेषज्ञों ने बताए बिमारियों से बचाव के तरीके
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में 54 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बच्चों को ठंड से बचाने का आह्वान किया गया।
ब्यासी गांव स्थित पंचायत भवन में आदि फाउंडेशन के तत्वावधान में लगे शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैली आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान प्रतिदिन ने कहा की ऐसे शिविरों से गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की गई। डा. गौरव जोशी ने लोगों को बिमारियों से बचाव की जानकारी दी। ठंड के मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल की अपील की। कहा की ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, फार्मासिस्ट जीएस रावत, फिल्ड ऑफिसर गणेश लाल, पार्वती देवी, नवीन चंद्र, प्रेमा देवी, पूजा आर्या, सुनीता देवी, यशोदा देवी, कांति देवी, बचुली देवी, जानकी, नीमा, संतोषी, शीला, दुर्गा राम, तुलसी राम, मदन सिंह, प्रेम ढौंडियाल, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।
