🔳 सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध न होने पर नाराजगी
🔳 स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार करने का ऐलान किया
🔳 काकड़ीघाट स्थित रामलीला मैदान में जुटी 25 गांवों की महिलाएं
🔳 लोक शक्ति मंच के तत्वावधान में हुआ संवाद कार्यक्रम
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट स्थित रामलीला मैदान में लोक शक्ति मंच उत्तराखंड के तत्वावधान में जन जागृति संवाद में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में आसपास के 25 गांवो की महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने भागीदारी की।
रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं पर जनसंवाद हुआ। क्षेत्र में हुए 18 गांव की 340 महिलाओं के साथ किए गए सर्वे के आंकड़ों पर चर्चा हुई । शोधकर्ता वसुधा ने शोध के आंकड़े व मानकों की जानकारी दी। स्वास्थ्य के मुद्दे पर हुई चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि काकड़ीघाट में ऐसे सरकारी अस्पताल का निर्माण होना चाहिए जिसमें इलाज और जांच की समुचित व्यवस्था हो। गांवों से पहुंची महिलाओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां व जांच बाहर से करवानी पड़ती हैं। पैसा न होने के कारण वे इलाज नहीं करवा पाती। लोक शक्ति मंच की पुष्पा पांडे ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार करने का ऐलान किया। कहा की प्रशासन तक इसे पहुंचाने की प्रक्रिया को शुरु की जाएगी। कृषि, पशुपालन व अन्य रोजगार में आ रही परेशानियों व उसके विकल्प की चर्चा की। उद्यान विभाग के प्रभारी रमेश सती ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। गिरीश शर्मा ने जंगल बचाओ शितलाखेत मॉडल में महिलाओं की भागीदारी पर विचार साझा किए।जन स्वास्थ्य अभियान से पीसी तिवारी ने उत्तराखंड में हो रहे संघर्षों की चर्चा की। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हो रही चर्चा में सहयोग करने की बात कही। पैलाग फाउंडेशन के राजेन्द्र ने महिलाओं को संबोधित किया। टीम घुघुति जागर के राजेन्द्र ढैला व राजेन्द्र प्रसाद ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान अधिवक्ता मनमोहन सिंह, संदीप सिंह, सौरभ तोमर, पंकज सिंह, हंसी देवी, दीपा देवी, अनीता देवी, आशा देवी, विद्या देवी, हेमा देवी, गरिमा देवी, काजल आर्या, प्रेमा आर्या, ललिता कांडपाल, मंजू देवी, बबीता देवी, पाना देवी, दीप बेलवाल, दीपक नेगी, दिवाकर आदि मौजूद रहे।