🔳 छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद में किए सर्वोच्च अंक प्राप्त
🔳 पूर्व में भी कई राज्य स्तरीय पुरस्कार कर चुका है अपने नाम
🔳 राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में अध्ययनरत हैं मेधावी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट के मेधावी ने डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर कोसी घाटी को गौरवान्वित किया है।पूर्व में भी मेधावी ने कई राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर चुका है। मेधावी की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन व पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
राज्य स्तरीय डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल मेधावियों को नवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पंद्रह सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कुमाऊं मंडल के विद्यार्थियों के लिए पचास तथा गढ़वाल मंडल के विद्यार्थियों के लिए भी पचास फिसदी छात्रवृत्ति निर्धारित है। बीते दिनों हुई परीक्षा में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत जोशीखोल निवासी रुद्राक्ष जोशी ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद में सर्वोच्च 124 अंक प्राप्त कर कोसी घाटी का मान बढ़ाया है। रुद्रांश के माता पिता जोशीखोला व घंघरेठी के विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। पूर्व ग्राम प्रधान शेखर दानी, महेंद्र सिंह रावत, बालम बोहरा, तारा भंडारी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मेधावी की सफलता पर खुशी व्यक्त कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
