🔳 विभागीय दावों के उल्ट लोग सिलेंडर के लिए परेशान
🔳 व्यवसायिक सिलिंडर न मिलने से दुकानें बंद करना मजबूरी
🔳 व्यापारियों ने व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की उठाई मांग
🔳 उपेक्षा पर अब भवाली व बेतालघाट गैस गौदाम में धरने की चेतावनी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित तमाम बाजारों में रसोई गैस संकट गहराने से हाहाकार मचा हुआ है‌। गरमपानी से नैनीपुल तथा क्वारब क्षेत्र के होटल कारोबारी व्यवसायिक सिलिंडर न मिलने से परेशान हैं तो वहीं घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से भी स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ते जा रही है। व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार कर सिलेंडरों की आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अनदेखी पर गैस गोदाम कार्यालय में धरने की चेतावनी दे डाली है।
हाईवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, जोरासी, नावली, काकड़ीघाट, मनर्सा, गंगोरी, सुयालखेत, सुयालबाड़ी, नैनीपुल समेत आसपास के तमाम क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से क्षेत्र के लोग परेशान है। होटल व्यवसाई सिलेंडर उपलब्ध न होने से दुकानें बंद करने को मजबूर हो चुके हैं। फास्ट फूड से जुड़ी कई दुकानों में पहले ही ताले लटक चुके हैं। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने से क्षेत्रवासियों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद आपूर्ति न होने से अब क्षेत्रवासियों का पारा भी चढ़ने लगा है। व्यापारियों ने भी गहरा रोष जताया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महामंत्री रुप सिंह जीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुबेर सिंह के अनुसार गैस ऑफिस से वाहन भेजने का लगातार झूठा भरोसा दिलाया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों से तक लोग सिलेंडर लेकर रोड में पहुंच रहे हैं पर दिनभर इंतजार के बाद भी सिलेंडर नसीब न होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा ने भी जल्द सुचारु न होने पर व्यापारियों को साथ लेकर बेतालघाट व भवाली गैस गोदाम में धरने की चेतावनी दे डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *