= बिना अनुमति मुख्य मार्ग से खोदी जा रही सड़कें
= सिंचाई योजनाओं के हेड भी खतरे की जद में
= ग्रामीणों में रोष , उठाई कार्रवाई की मांग

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट क्षेत्र में नदियों में समतलीकरण के कार्यों से सरकारी परिसंपत्तियों पर खतरा मंडराने लगा है। मनमाने ढंग से मुख्य मार्ग से सड़क काटे जाने तथा गांव की सिंचाई नहरो के हेड पर खदान से भविष्य में योजनाएं पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है पर कोई सुध लेवा नहीं है। ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रही मनमानी पर नाराजगी जताई है। शासन-प्रशासन के कार्यवाही ना किए जाने पर बड़े सवाल खड़े किए है।
आचार संहिता से पूर्व सरकार ने बेतालघाट क्षेत्र में बहने वाली कोसी नदी में एक के बाद एक समतलीकरण कार्यों की स्वीकृति दे दी है। समतलीकरण के कार्यों की तैयारी से परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचने लगा है। पूर्व में लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने भी गंभीर रुख अपनाने का दावा किया है। जगह-जगह शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग से नदियों की ओर बिना अनुमति सड़कों का खदान कर दिया गया है। जिससे शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग की बुनियाद कमजोर होने का खतरा है। वही तमाम गांवो में सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली सिंचाई योजनाएं भी खतरे की जद में आ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई नहर के हेड के आसपास खदान से भविष्य में योजनाओं के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मनमानी पर रोष जताया है। आरोप लगाया है कि नियमानुसार कार्य करने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है पर लगातार मनमानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी चुप्पी साधे बैठा है। परिसंपत्तियों को नुकसान होने का लगातार खतरा बढ़ रहा है पर कोई सुध नहीं ले रहा। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर गांव के लोगों को साथ लेकर मुख्य सड़क पर धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!