◾द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वाधान में हुई एक दिवसीय कार्यशाला
◾जानकारियों के प्रचार प्रसार का किया गया आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महिला पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा व पाक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक के तमाम ग्राम पंचायत की महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वाधान में गुरुवार को महिला पंचायत प्रतिनिधियों की आवश्यकता आधारित कार्यशाला हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर आने वाली तमाम समस्याएं उठाई। गांवों में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई गई। कहा की छोटे छोटे बच्चे नशे की जद में आ रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षकों व अस्पतालों में चिकित्सकों के न होने पर रोष जताया गया। अधिवक्ता मुन्नी आर्या ने महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारियां दी। घरेलू हिंसा तथा पोक्सो एक्ट के बारे में बताया। पंचायत प्रतिनिधियों से कानूनी जानकारियों का प्रचार प्रसार का आह्वान किया गया। दो हंगर प्रोजेक्ट की रीता बिष्ट, अशोक कुमार, ग्राम प्रधान बादरकोट पूजा पिनारी, प्रधान बजेडी़ दीपा देवी, उप प्रधान गैरखाल गीता देवी, उपप्रधान तल्लाकोट लीला देवी, नीमा, रिंकी, कविता, शोभा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।