◾ रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली क्षेत्र की घटना
◾सीएचसी गरमपानी में किया गया प्राथमिक उपचार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर पातली के समीप स्कूली नौनिहाल कार की चपेट में आ गए। सभी को सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है।
गुरुवार शाम जीआईसी भुजान में अध्ययनरत योगेन्द्र, रोहन, महिमा, हर्षिता, अंजली, चित्रा सभी निवासी खुशालकोट(ताड़ीखेत ब्लॉक) विद्यालय से वापस घर लौट रहे थे‌‌। सभी पातली के समीप पहुंचे ही थे की रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही कार यूके 04 एके 1100 की चपेट में आ गए। घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े‌। घायल बच्चों के स्वजनो को भी सूचना भिजवाई गई। सड़क पर गिरे बच्चों को उठाकर निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए सभी बच्चों को आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!