🔳 रोमांचक मुकाबले में विपक्षी टीम को दी करारी शिकस्त
🔳 विजेता टीम के दीपक बने मैन ऑफ द मैच
🔳 आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमियों ने उठाया फाइनल का लुत्फ
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के बैरोली क्षेत्र में क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला कफुडा की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के दीपक मैन ऑफ द मैच चुने गए। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई।
बैरोली क्षेत्र में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भूमिया देव बैरोली व कफुडा इलेवन की टीम के बीच खेला गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल मैदान का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। भूमिया देव बैरोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए टीम ने निर्धारित बीस ओवरों 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कफुडा की टीम ने महज 17 ओवर में ही विजय लक्ष्य हासिल कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम के दीपक ने अपनी टीम के लिए शानदार 58 व प्रमोद ने 52 रन की पारी खेली। दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी सौंपी। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने बैरोली पहुंचे। आयोजन समिति सदस्यों ने चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीमों व सहयोग करने वाले खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।




