🔳 घंटे भर ठप रहा यातायात, यात्रियों ने झेली परेशानी
🔳 हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन
🔳 आपदा से ध्वस्त हाईवे पर अधूरे कार्य कर विभाग ने की इतिश्री
🔳 एनएच प्रशासन की लापरवाही पर क्षेत्रवासियों में रोष
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में कैंटर का पहिया खाई की ओर जाने से हड़कंप मच गया। कैंटर के फंसने से जाम की स्थिति बन गई। करीब घंटे भर बाद बामुश्किल ट्रक को निकाले जाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ। रातीघाट क्षेत्र में आपदा में ध्वस्त हाईवे पर ठिक ढंग से सुरक्षित आवाजाही के प्रबंध न होने से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एनएच प्रशासन पर लापरवाह ढंग कार्य किए जाने पर नाराजगी जताई है।
रातीघाट क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त हाईवे को वर्षों बाद भारी भरकम बजट से दुरुस्त करने की कोशिश तो की गई पर बेहतर ढंग से कार्य न कर अस्थाई मरम्मत होने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैंटर का एक पहिया खाई की ओर लटक गया गनिमत रही की वाहन खाई की ओर नहीं पलटा और बड़ा हादसा टल गया। कैंटर के दुर्घटनाग्रस्त होने हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यात्री वाहन जहां तहां फंस गए। यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालको व स्थानीय लोगों ने बामुश्किल वाहन को धक्का लगाकर सुरक्षित आगे बढ़ाया। कैंटर के आगे बढ़ने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। स्थानीय तारा सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया की बजट उपलब्ध होने के बावजूद सही ढंग से कार्य न होने से दुर्घटना का लगातार बढ़ता ही जा रहा है बावजूद विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, नीरज सिंह, पंकज नेगी, मनीष तिवारी आदि ने खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। एनएच के सहायक अभियंता आरसी पांडे के अनुसार जल्द निरीक्षण किया जाएगा। प्रयास करेंगे की खतरा टाला जा सके।




