🔳आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
🔳बीते माह हुई प्रतियोगिता में किया दमदार प्रदर्शन
🔳अगली श्रेणी के लिए करेंगे प्रतिभाग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुए कार्यक्रम में चालीस बच्चों को ग्रीन तथा यलो बेल्ट प्रदान की गई। बीते महीने हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद मेधावियों को बेल्ट सौंपी गई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी स्थिति आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में गुरुवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य मीनू ने कहा की विद्यालय में समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। बीते अक्टूबर में मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चालीस नौनिहाल का चयन अगले चक्र के लिए हुआ है। विद्यालय के निदेशक मुकेश त्रिपाठी ने मेधावियों को यलो व ग्रीन बेल्ट प्रदान कर भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, पीटीआई मतलूब अहमद, सपना आर्या, गीता बिष्ट, प्रीती मंगचवाडी, पूजा पिनारी, निशा, सरिता, नीलम, मनीषा, सरिता, हेमा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!