◾ जीआइसी जौरासी के परिसर पर भी मंडराया खतरा
◾ लगातार दरार गहराने से सड़क पर आवाजाही भी हुई खतरनाक
◾ एक बारिश ने ही खोल दी सड़क पर निर्माण कार्य की पोल
◾ स्थानीय बांसिदो ने जताई गहरी नाराजगी, उठाई कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाला जौरासी – गौणा मोटर मार्ग पहली बारिश में ही जवाब दे गया। मोटर मार्ग के बड़े हिस्से में दरार गहरा जाने से जीआइसी जौरासी परिसर भी खतरे की जद में आ गया। सड़क पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। गांव के वासिदों ने गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण का आरोप लगा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई है। विद्यालय भवन को बचाने के लिए भी जल्द ठोस उपाय किए जाने पर जोर दिया है।
हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि से जौरासी – गौणा मोटर मार्ग तैयार किया गया। अभी निर्माण कार्य पूरा हुए एक महीने का समय भी नहीं बीता था की मानसून की पहली बारिश में भी सड़क पर खराब गुणवत्ता सामने आ गई। जीआइसी जौरासी के ठिक उपर मोटर पर गहरी दरारें आ गई है जिससे विद्यालय परिसर को भी खतरा पैदा हो गया है। सड़क पर लगातार बढ़ रही दरारों से आवाजाही में भी खतरा बढ़ गया है तथा यातायात ठप होने का अंदेशा है। गांव के बासिदों ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा नाराजगी जताई है। भाजयुमो अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा के अनुसार पूर्व में भी निर्माण कार्यों में गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री के खिलाफ आवाज उठाई गई पर विभागीय अधिकारी मनमानी पर आमादा रहे और अब खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भाजयुमो अध्यक्ष ने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय धर्मेंद्र सिंह नेगी, हरीश मेहरा,भुवन सिंह नेगी, गोपाल सिंह मेहरा, आनंद सिंह मेहरा, दीवान सिंह, नीरज कुमार, रूप सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, पूरन सिंह नेगी, रमेश राम, मुन्ना राम आदि ने विद्यालय परिसर पर मंडरा रहे खतरे को टालने तथा मोटर मार्ग को तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!