🔳 जीआइसी बेतालघाट में हुई अंग्रेजी स्पोकन कार्यशाला
🔳 नवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई अहम जानकारियां
🔳 अंग्रेजी भाषा का महत्व व मैजिक शब्दों का पढ़ाया गया पाठ
🔳 समग्र शिक्षा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में एक दिवसीय अंग्रेजी स्पोकन कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की‌। स्पोकन कार्यक्रम के जिला संयोजक भानु भट्ट ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रतिस्पर्धा के दौर में अंग्रेजी भाषा बोलने व समझने पर जोर दिया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को कार्यशाला का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला संयोजक भानु भट्ट ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय पर कई अहम जानकारियां दी। बुनियादी बातें बताकर अंग्रेजी विषय पर ध्यान देने का आह्वान किया। बताया की वर्तमान के प्रतिस्पर्धा के दौर में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता अल्ताब शाह ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी का महत्व बताया। शिक्षक सत्देव ने अंग्रेजी के मैजिक शब्दों की जानकारी दी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हुई कार्यशाला में नवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दिलीप फर्त्याल, मोहन लाल, स्वीटी तिवारी, राजकुमार भंडारी, पुष्पा मठपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *