◾ सीएचसी बेतालघाट में दो स्टाफ नर्स के तबादले से लड़खडा़ई सेवा
◾ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जताई गहरी नाराजगी
◾ विभाग पर लगाया क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। जहां सीएचसी गरमपानी में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है वहीं दूसरी ओर अब सीएचसी बेतालघाट में दो स्टाफ नर्सो के तबादले से व्यवस्था बिगड़ गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलिप सिंह नेगी ने जल्द नई तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार के अनुसार रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
गांवों के बांसिदो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के खूब ढोल पीटे जाए पर धरातल की स्थिति दूसरी ही हकीकत बंया कर रही है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा तमाम गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी गरमपानी में पिछले कई महीनों से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है जिस कारण मरीजों को दूरदराज रुख करना मजबूरी बन चुका है वहीं अब सीएचसी बेतालघाट में दो स्टाफ नर्स का तबादला होने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलिप सिंह नेगी ने इसे क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा करार दिया है। आरोप लगाया है की पहले ही अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभाव है। सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है और अब दो स्टाफ नर्स का तबादला होने से व्यवस्था चरमराना लाजिमी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जल्द नई तैनाती के साथ ही व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार के अनुसार मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है उम्मीद है कि जल्द नई तैनाती हो जाएगी।
