= तीन सदस्ययी टीम ने सात बिंदुओं पर लिया फीडबैक
= मंगलवार को सीएससी बेतालघाट पहुंचेगी टीम

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत देहरादून से पहुंची टीम तीन सदस्ययी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी का निरीक्षण किया। मंगलवार को सीएचसी बेतालघाट का निरीक्षण किया जाएगा।
देहरादून से डा. अपूर्वा महर के नेतृत्व में पहुंची कायाकल्प की टीम ने सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाडी़ तथा सीएचसी गरमपानी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अस्पताल भवन, फर्नीचर रखरखाव, जैव चिकित्सा व अपशिष्ट प्रबंधन, साफ-सफाई समेत सात बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। कायाकल्प की टीम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश पंत से अस्पताल से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। मंगलवार को टीम सीएचसी बेतालघाट का निरीक्षण करेगी। इस दौरान विनोद जोशी, हरदयाल सिंह, गिरीश पांडे, सादिक अली, सूरज मेहता, मदन गिरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!