🔳बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में हुआ कार्यक्रम
🔳नए मतदाताओं से किया गया पहचान पत्र बनाने का आह्वान
🔳मतदान का महत्व बता अवश्य मतदान की भी अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
आगामी चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। बेतालघाट ब्लॉक के मतदान केंद्रो में मास्टर ट्रेनरो ने ईवीएम व बीपी पेट्स की जानकारी दी। नए मतदाताओं से अनिवार्य रुप से मतदाता पहचान पत्र बनाने का आह्वान किया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी हरीनगर, ऊंचाकोट, मल्ली सेठी, तिवाड़ी गांव व नैनीचैक क्षेत्र में लोगों को ईवीएम मशीन के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर आरपी पांडे तथा धीरेन्द्र रावत ने ने मतदाताओं को ईवीएम के विषय पर जानकारी दे जागरुक किया। अनिवार्य रुप से पहचान पत्र बनाने का आह्वान किया साथ ही सही ढंग से मताधिकार के तौर तरीके बताए। जन जागरुकता अभियान के साथ ही ग्रामीणों से मतदान का अवश्य इस्तेमाल की भी अपील की गई। इस दौरान विनोद कुमार, हरीश चंद्र, चंद्रशेखर पांडे, प्रेमा, दीना नाथ, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।




