🔳चैक बिसौत गांव में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
🔳दस विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य कर रहे प्रतिभाग
🔳सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत दी गई अहम जानकारियां

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के चैक बिसौत गांव में स्थित संकुल केंद्र में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हो गया। प्रबंधन समिति सदस्यों को अधिकारों की जानकारी दे विद्यालयी विकास में मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया गया।

संकुल संसाधन केंद्र चैक बिसौत में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षक दिनेश सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिनेश सिंह रावत ने संकुल के अंतर्गत आने वाले आसपास के दस विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया की शिक्षा पर एसएमसी का विशेष योगदान है। समिति सदस्यों को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। प्रभारी संकुल समन्वयक चंद्रशेखर ने समिति सदस्यों से विद्यालयों के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में दस विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष तथा समिति से जुड़े चार सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान आरती कपिल, इंदु शर्मा , तुलसी देवी, चंदन सिंह, प्रेमा देवी, चेतना पांडे, दुर्गा देवी, कमलेश चंद्र, पूर्णिमा देवी, हेमा देवी, महजबीन, संजय कुमार, लता देवी, रजनी आर्या, रुपा देवी, मीरा बिष्ट, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!