◾कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
◾ भाजपा पर लगाया देश को बांटने का आरोप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलता के बारे में जनता से संवाद किया। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भय, अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है।
शनिवार को जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। तहसील मुख्यालय के समीप हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग उमड़कर भाग ले रहे हैं। वर्तमान में महंगाई, बेरोज़गारी, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, अग्निपथ योजना से जनता त्रस्त है। भर्ती घोटालों ने सरकार को बेनकाब किया है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार की बात कर रह है। वह कह रहे है कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ गई है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की रीति-नीति में कितना अंतर है। यात्रा में राहुल गांधी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारों के साथ मोदी जी झूठे वादे वापस लो के नारे गूंजते रहे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पीसीसी खष्टी बिष्ट, बीडीसी त्रिभुवन फर्त्याल, शेखर दानी, कृपाल मेहरा, कुंदन बिष्ट, राजेंद्र त्रिपाठी, कुंदन नेगी, खुशाल हाल्सी, त्रिभुवन पाठक, जंग बहादुर मेहरा, गोधन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।