◾मौसम के बदले मिजाज से पहले दिन दो घंटे ही हो सका कार्य
◾दोपांखी क्षेत्र में किया जाना है हाइवे का चौड़ीकरण कार्य
◾तेज बारिश से सुरक्षा के मद्देनजर रोक दिया गया कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में हाइवे चौड़ीकरण कार्य को बारिश के कारण रोकना पडा़। तेज बारिश में सुरक्षा के मद्देनजर चौड़ीकरण का नहीं हो सका। महज दो घंटे कार्य होने के बाद ही बारिश शुरु हो गई। अब मंगलवार को एकबार फिर कार्य शुरु किया जाएगा।
सोमवार को हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में हाइवे का चौड़ीकरण कार्य शुरु हुआ। भारी भरकम लोडल मशीन ने थुआ की पहाड़ी को काटना शुरु ही किया था की एकाएक मौसम ने करवट बदल ली। बारिश शुरु होने पर कुछ देर कार्य रोक दिया गया। लगातार बारिश तेज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर चौड़ीकरण का कार्य दिनभर के लिए रोक दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब मंगलवार को दोबारा कार्य शुरु किया जाएगा। चौड़ीकरण कार्य के दौरान हाइवे पर यातायात भी एक एक घंटे के लिए रोका जाएगा।

error: Content is protected !!