◾पहले ही दिन आसपास के गांवों से उमड़े सैकड़ों लोग
◾ कलाकारों ने दमदार अभिनय के दम पर किया मंत्रमुग्ध
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला का श्रीगणेश किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने पहुंचे।
रविवार को गरमपानी स्थित रामलीला मैदान में पूजा अर्चना के साथ रामलीला मंचन शुरु हुआ। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने शुभारंभ किया। कलाकारो ने शानदार अभिनय के दम पर खूब वाहवाही लूटी। आसपास के रातीघाट, छड़ा, लोहाली, चमड़ियां, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, बारगल, डोबा, मझेडा़, भुजान, पातली आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग रामलीला का लुत्फ उठाने पहुंचे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, अंकित साह, प्रताप सिंह गौणी, मदन मोहन कैड़ा, मदन सुयाल, भास्कर तिवारी, देवेश त्रिपाठी, प्रेम गोस्वामी, योगेश त्रिपाठी, रमेश तिवारी, ललित बिष्ट, मोहन मूर्ति आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




