= दो बडे़ वाहन व समुचित स्टाफ की हो तैनाती
= लगातार बड़ रही आग की घटनाओं से क्षेत्रवासी भयभीत

(((हरीश चंद्र/पंकज भट्ट/पंकज नेगी/भरत बोहरा की रिपोर्ट)))

फायर सीजन शुरू होने के साथ ही आग से जंगलों को नुकसान होने की घटनाएं तेज होने लगी है। आबादी तक आग पहुंचकर तांडव मचा रही है ऐसे में क्षेत्र वासियों ने गरमपानी व बेतालघाट क्षेत्र में दमकल वाहन उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग दोहराई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
बेतालघाट व गरमपानी क्षेत्र तमाम गांवो के मध्य में स्थित है। जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नैनीताल जिला मुख्यालय से दमकल वाहन बुलाया जाता है जिसमें काफी देर होती है। दमकल वाहन की पहुंचने तक आग बड़े स्तर तक फैल कर तांडव मचा देती है। पूर्व में लोग गरमपानी व बेतालघाट क्षेत्र में एक एक दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग उठा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।उपेक्षा पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा भी बढ़ने लगा हैः व्यापारी नेता शेखर दानी, पूरन लाल साह, वीरेंद्र बिष्ट, मदन सिंह, नीरज जलाल, भरत जलाल, मनोज पडलिया, दलीप सिंह नेगी, संजय बिष्ट आदि लोगों ने बेतालघाट तथा गरमपानी में दमकल सेवा उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर तहसील कोश्या कुटोली में अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन शुरु कर दिया जाऐगा।

error: Content is protected !!