🔳राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम
🔳45 नौनिहालों को दी गई एक एक टी शर्ट
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने प्रधानाचार्य की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
🔳दो वर्ष पूर्व हो चुका है प्रधानाचार्य की पत्नी का निधन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के नैनीचैक गांव स्थित राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को की शर्ट वितरित की गई। प्रभारी प्रधानाचार्य शिव किशोर शर्मा ने अपनी पत्नी की स्मृति में नौनिहालों को की शर्ट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों व शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाचार्य की पत्नी को श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को नैनीचैक स्थित विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश सिंह जैडा़ ने की। राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 47 नौनिहालों को विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव किशोर शर्मा ने अपनी पत्नी स्वर्गीय कुसुमलता शर्मा की स्मृति में निशुल्क की शर्ट वितरित की। प्रभारी प्रधानाचार्य शिव किशोर शर्मा ने नौनिहालों से कठिन मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने का आह्वान किया। बताया की उनकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। तब से हमेशा पत्नी की स्मृति में की शर्ट, शिक्षण सामग्री आदि का वितरण किया जाता है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की पत्नी को श्रद्धांजलि दी। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह जैडा़ ने कहा की प्रभारी प्रधानाचार्य व शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त हो सकी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विद्यालय हित में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान भी किया। इस दौरान विनिता बिष्ट, गोपाल सिंह जैडा़, हेम प्रकाश, माया देवी, मंजू देवी, लीला देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!