🔳 बेतालघाट में हुई रामलीला कमेटी की अहम बैठक
🔳 कई अहम बिंदुओं पर की गई विस्तार से चर्चा
🔳 मंचन को भव्य बनाने जाने को तैयार हुई रुपरेखा
🔳 क्षेत्रवासियों से भी कार्यक्रम की सफलता को जुटने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में रामलीला कमेटी की बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ की मंचन को भव्य बनाया जाएगा। मंचन की सफलता को रणनीति तैयार की गई। पात्रों के चयन पर भी मंथन किया गया।
रविवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक संत रविशंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामलीला की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी सदस्यों ने रुपरेखा सामने रखी। तय हुआ की इस वर्ष मंचन को भव्य रुप देने के लिए विशेष तैयारी की जाएगी। सूदूर गांवों से मंचन का लुत्फ उठाने पहुंचने वाले दर्शकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कार्य होगा। वाहनों की पार्किंग चयनित स्थल पर बनाई जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए भी समुचित पुलिस टीम की तैनाती पर भी चर्चा की गई।बैठक के दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पात्रों के चयन पर भी समिति सदस्यों ने रुपरेखा तैयार की। इस दौरान कमेटी संरक्षक शिवदत्त जोशी, अध्यक्ष आंनद पांडे, महासचिव तारा भंडारी, विपिन चंद्र रैखाडी, कृपाल सिंह भंडारी, विपिन जोशी, शेखर फुलारा, संजय गोस्वामी, संदीप भंडारी, मोहित पंत, विनोद तिवारी, रवि पढलानी, दीपक जलाल, सूरज बिष्ट, माया बोहरा, नीतू जोशी, रंजन डौर्,बी संजय बोहरा, भानु जोशी, खष्टी जोशी, हेमंत बोहरा आदि मौजूद रहे।




