◾सिमलखा गांव में हुई गोष्ठी में जोरशोर से उठा मुद्दा
◾महिलाओं संबंधी कानूनी जानकारियों का ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार पर दिया गया जोर
◾ विमर्श संस्था के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा न्याय पंचायत में विमर्श संस्था के तत्वाधान गोष्ठी हुई। महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन, कानूनी जानकारियां ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया गया। जेंडर आधारित भेद के कारण महिलाओं व किशोरियों के साथ हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
रविवार को ब्लॉक के सिमलखा गांव में हुई गोष्ठी का शुभारंभ गायत्री दरम्वाल ने किया। गोष्ठी में महिला संगठन, किशोरी तथा महिला किसान संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भागीदारी की। गायत्री दरम्वाल ने बताया कि 16 दिवसीय अभियान के तहत जेंडर आधारित भेद के कारण महिलाओं व किशोरियों के साथ हिंसा के बारे में जानकारी दी जाएगी। मनरेगा लोकपाल नीमा मेहरा ने मनरेगा योजना के बारे में समझाया। मीरा जीना ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन को ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय रूप से चलाने तथा महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही। वन पंचायत सरपंच माया जीना ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न के मुकदमों पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। राधा बोहरा ने महिला संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। महिला किसान संगठन की विमला देवी ने खेती-बाड़ी से संबंधित समस्याएं उठाई। इस दौरान राधा बोहरा, माया देवी, विमला देवी, जानकी देवी, नीमा परिहार, नीमा देवी, राधा देवी, मिनाक्षी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।