◾संगीतमय शिव महापुराण कथा से माहौल हुआ भक्तिमय
◾ आसपास के गांवों से पहुंच रहे श्रद्धालु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर उपराडी़ गांव में स्थित रामेश्वरम मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर भी जारी रहा।

रामेश्वरम महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान शिव के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। धर्माचार्य मनोज पंत, राजेश पांडे, गौरव ने यजमान दीपक बिष्ट, हरीश बिष्ट, अनिल बिष्ट, नवीन बिष्ट, अरविंद सती से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास गणेश पांडे ने भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव विश्व के कण-कण में विराजमान है। सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना से सभी कार्य पूर्ण होते हैं। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर भी जारी रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान भारती बिष्ट, खजान बिष्ट, राजेश फुलारा, विनोद बिष्ट, करन नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!