गरमपानी : संक्रमण की रोकथाम को हालांकि पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से जुटा हुआ है पर ग्राम प्रधान छढ़ा खैरना भी बढ़-चढ़कर संक्रमण की रोकथाम को भागीदारी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान खुद ही सैनिटाइजेशन की कमान थामे हुए हैं।
जी हां बात हो रही है ग्राम प्रधान छडा़ खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी की। लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही बाजार क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की की कमान थामे हुए हैं। यही नहीं कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लगातार प्रशासन से संपर्क साधना हो या स्वास्थ्य विभाग से पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। बीते वर्ष फैले संक्रमण की रोकथाम में भी ग्राम प्रधान प्रेमनाथ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। सख्त फैसले लेने के कारण कई लोगों के निशाने पर भी आए पर लगातार संक्रमण की रोकथाम को जुटे रहे। वर्तमान में गरमपानी से खैलना क्षेत्र तक खुद ही सैनिटाइजेशन की कमान थामे है। ग्राम प्रधान लोगों से लगातार कोरोना के नियमों का पालन का आह्वान भी कर रहे हैं।

2 thought on “ग्राम प्रधान हो तो प्रेम गोस्वामी जैसा”
  1. Good work bro… ??????????? Hum ap k saat h… Koye kaam hu to hum ko vi yead krne….

Comments are closed.