🔳 रातोंरात खस्ताहाल स्थानों पर व्यवस्था हुई दुरुस्त
🔳 माननीयों को झटकों से बचाने को अफसरों ने झोंकी ताकत
🔳 आमजन की नियति बन चुके झटके व खस्ताहाल सड़कों पर आवाजाही
🔳 पूर्व राष्ट्रपति व सचिव लोक निर्माण विभाग की आवाजाही से सड़कों की हालत बदली
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]]]

देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रदेश के लोनिवि सचिव के अवागमन से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे की दशा में रातारात बदलाव कर दिया गया। भोर्या बैंड क्षेत्र में खस्ताहाल हाईवे पर मिट्टी बिछा दी गई जबकि स्टेट हाईवे पर भी पातली क्षेत्र में स्थिति बदली नजर आई। क्षेत्रवासियों ने वीआईपी के आगमन पर सड़कों की हालत में बदलाव पर हैरानी जताई। कहा की वीआईपी की आवाजाही के लिए सड़कों की हालत सुधर दी जाती है पर आम आदमी खस्ताहाल सड़कों पर आवागमन को मजबूर हैं।
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दूनागिरी दौरे व प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे के जनपद में उपस्थिति का असर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे की स्थिति पर देखने को मिला। राष्ट्रपति के नैनीताल से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे होते हुए रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से दूनागिरी पहुंचने के कार्यक्रम को देख स्टेट हाईवे पर पायली क्षेत्र में सड़क की स्थिति बदल दी गई। हरकत में आए लोनिवि ने हाईटेक तकनीक से पेंचवर्क कर स्टेट हाईवे को गड्ढे मुक्त कर दिया जबकि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी हालात बदले बदले दिखे। लंबे समय से खस्ताहाल हाईवे का खामियाजा भुगत रहे आवाजाही करने वाले लोगों को मंगलवार को सुगम आवाजाही का लाभ मिला। लोनिवि सचिव पंकज पांडे के अल्मोड़ा से नैनीताल पहुंचने के कार्यक्रम को देख भोर्या बैंड, रातीघाट, कैंची समेत तमाम स्थानों पर मिट्टी बिछाकर आवाजाही सुगम कर गड्ढों को पाट दिया गया। लंबे समय से खस्ताहाल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे की स्थिति में रातोंरात हुए बदलाव से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को लाभ जरुर मिला पर वीआईपी अवागमन से अफसरों के हरकत में आने पर तमाम सवाल भी खड़े हो गए। वाहन चालकों ने भी सवाल उठाए की क्या गड्ढे मुक्त सड़कों पर आवाजाही करना सिर्फ वीआईपी का ही अधिकार है। आमजन लंबे समय से खस्ताहाल स्टेट हाईवे व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जान जोखिम में डाल आवाजाही कम मजबूर रहा पर सुध नहीं ली जा सकी। व्यापरी विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह नेगी, संजय सिंह, मनोज बिष्ट आदि ने भविष्य में भी सड़कों की हालत दुरुस्त रखने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!