🔳मेधावी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
🔳कड़ी मेहनत के दम पर 94.80 प्रतिशत अंक किए प्राप्त
🔳विद्यालय प्रबंधन ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती ज्याडी गांव स्थित लीला मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल विद्यालय की आकांक्षा नेगी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की वरियता सूची में जगह बनाई है। आंकाक्षा 94.80 फिसद अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में 24 वें स्थान पर है। मेधावी आकांक्षा की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जहां जीआइसी खैरना के गौरव मेहरा व ताड़ीखेत के गौरव कुमार ने सफलता का डंका बजाकर कोसी घाटी को गौरवान्वित किया है वहीं समीपवर्ती ज्याडी गांव स्थित लीला मैमोरियल की मेधावी छात्रा ने भी प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आकांक्षा ने 94.80 फिसद अंकों के साथ वरीयता सूची में 24वां स्थान हासिल किया है। आकांक्षा ने गणित 99, अंग्रेजी 97 तथा विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किए हैं। आंकाक्षा की सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन भट्ट, मंयक बिष्ट, ललित मोहन, भावना अमेरा, हर्षिता नैनवाल,चेतना बिष्ट,प्रियका करामत आदि ने मेधावी की सफलता पर खुशी व्यक्त कर आकांक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




