🔳 रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी व गौणा गांव में लगा शिविर
🔳 क्वांटम मशीन की मदद से हुई स्वास्थ्य जांच
🔳 विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बताए गए बचाव के तरीके
🔳 शिविर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने संस्था का जताया आभार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी व गौणा गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में चालीस से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए। हाईटेक क्वांटम मशीन से हुई स्वास्थ्य जांच में गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
वैलनैश संस्था के तत्वावधान में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी व गौणा गांव में लगे शिविर में चालीस से अधिक ग्रामीणों का फुल बाॅडी हेल्थ चैकअप किया गया। डा. प्रियांशु पांडे ने क्वांटम स्कैनर मशीन से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। गांव के लोगों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताए। संस्था के सिनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बलवंत सिंह व ममता ने ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। गांव में शिविर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने वैलनैश संस्था का आभार व्यक्त किया। कहां की ऐसे शिविरों से गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। इस दौरान गोपाल सिंह मेहरा, टीकम सिंह, पान सिंह नेगी, रमेश चंद्र, देवकी देवी, खुशाल सिंह, गीता देवी, दुर्गा देवी, सरस्वती देवी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।