hailstorms broke

मौसम का बिगडा़ मिजाज,ठंड में भी इजाफा

गरमपानी : पर्वतीय क्षेत्र को किसानों को कही से भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। सब कुछ ठीक होने की उम्मीद से खेतों को रुख कर हाड़तोड़ मेहनत करने के बावजूद अब ओलावृष्टि ने फसल चौपट कर दी है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।वही बुधवार शाम हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि ने ठंड में भी इजाफा कर दिया है।
मंगलवार देर शाम हुई ओलावृष्टि ने किसानों के सपने चकनाचूर कर दिए हैं। हाड़तोड़ मेहनत के बाद किसानों ने बमुश्किल खेतों की ओर रुख किया पर अब ओलावृष्टि किसानों की मेहनत पर पानी फेर दे रही है। जाख, कफूल्टा, बारगल आदि तमाम गांवों में आडू की उपज को ओलावृष्टि ने खासा नुकसान पहुंचाया है। काश्तकारों की माने तो ओलावृष्टि से फलो में दाग तक लग गया है वहीं टमाटर की पौधे नष्ट कर दिए है। बीते लॉकडाउन में किसानों की उपज खेतों में ही सड़ कर बर्बाद हो गई थी और अब इस वर्ष कुछ बेहतर होने की उम्मीद में किसानों ने हाडतोड़ मेहनत की पर अब एक बार फिर किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार हो रहे नुकसान से अब काश्तकारों का मन खेती-बाड़ी से खत्म होने लगा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नुकसान सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। बुधवार को मौसम के बिगड़े मिजाज ने ठंड में भी इजाफा कर दिया। वही ओलावृष्टि ने भी खूब नुकसान पहुंचाया।