🔳 राहगीर व वाहन चालक भुगत रहे जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा
🔳 हल्की बारिश में ही सेतू बन जा रहा तलैया
🔳 बरसाती पानी की निकासी न होने से भविष्य में खतरा बढ़ने का अंदेशा
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

मानसून की दस्तक व बारिश से बेतालघाट में व्यवस्थाए धराशाई होने लगी है। मुख्य बाजार को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बने वर्षों पुराने पुल पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान है‌ बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान शेखर दानी ने आरोप लगाया की हल्की सी बारिश में भी पुल के बीचोंबीच पानी इकठ्ठा हो जा रहा है पर विभागीय नुमाइंदे अनदेखी पर आमादा है।
रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग से बेतालघाट मुख्य बाजार को जोड़ने वाले वर्षों पुराना सेतू जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहा है। हल्की सी बारिश में ही पुल पर जलभराव होने से बाजार में खरीदारी को पहुंचने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से महत्वपूर्ण पुल पर जलभराव की समस्या बनी हुई है पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे। राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी पुल है आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर जलभराव से भविष्य में खतरा बढ़ने का अंदेशा भी है पर अधिकारियों का समस्या की ओर ध्यान न देना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान शेखर दानी, दिलीप सिंह नेगी, तारा भंडारी समेत स्थानीय व्यापारियों ने तत्काल समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई है। पुल पर बरसाती पानी की निकासी को ठोस उपाय करने तथा रैंप पर डामरीकरण किए जाने पर जोर दिया है। अंदेशा जताया है की यदि समय रहते बरसाती पानी की निकासी को ठोस उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में महत्वपूर्ण सेतू पर भी खतरा बढ़ सकता है।

error: Content is protected !!