◾ बीस से ज्यादा किसानों के पहुंचा भारी नुकसान
◾शिमला मिर्च के पौधों को कर दिया तहस नहस
◾ किसानों ने उठाई नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लगातार नुकसान से परेशान पहाड़ के किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। बेहतर उत्पादन की आस लगाए किसानों की मेहनत पर अब ओलावृष्टि ने कहर बरपा दिया है‌। सूदूर धूरा गांव में किसानों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा है। परेशान कास्तकारो ने मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
पिछले दो वर्षों से पहाड़ के धरतीपुत्र लगातार नुकसान उठा रहे हैं। पहले कोरोनाकाल में उपज खेतों में ही बर्बाद हुई। फिर आपदा ने खेतो को तबाह कर डाला। सब कुछ ठिक होने की उम्मीद ले किसानों ने खेतो को दुरुस्त किया पर अब बेमौसमी बारिश तथा ओलावृष्टि किसानों की मेहनत पर पानी फेर दे रही है। बीते गुरुवार शाम हुई ओलावृष्टि ने बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर धूरा गांव शिमला मिर्च की उपज को चौपट कर डाला। ओलावृष्टि ने पौधों को बर्बाद कर दिया है गांव के लगभग बीस से ज्यादा किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार नुकसान से किसानों का अब खेतीबाड़ी से भी मोहभंग होता जा रहा है। स्थानीय गोधन सिंह, हीरा सिंह, नैन सिंह, पूरन सिंह, पान सिंह, विरेंद्र सिंह आदि कास्तकारो ने क्षति का मुआयना कर उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!