🔳थापली व खैरनी गांव के बीच आवाजाही हुई तेज
🔳पूर्व में बाइक सवारों पर छपट चुका है गुलदार
🔳कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर सक्रियता बढ़ने से दहशत
🔳ग्रामीणों ने उठाई पिंजरा लगाए जाने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर गुलदार का आंतक एक बार फिर तेज हो गया है। थापली व खैरनी गांव के बीच सड़क के बीचोंबीच तक आए दिन गुलदार के देखे जाने से आवाजाही करने वाले दहशत में हैं।

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में गुलदार आंतक का पर्याय बन चुका है। बीते रोज रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग नौडा बैंड के समीप गुलदार के गोवंशीय पशुओं पर हमलावर होने के बाद अब गुलदार ने भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक बार फिर सक्रियता बढ़ा दी है‌। सप्ताह भर पहले मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले बाइक सवारों पर झपटने के बाद दहशत फ़ैल गई। हरकत में आए वन विभाग के गस्त बढ़ाने से गुलदार की आवाजाही थम गई। पर अब एक बार फिर गुलदार ने मोटर मार्ग की ओर रुख कर लिया है। शिकार की तलाश में थापली व खैरनी गांव के बीच गुलदार के घुमने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। स्कूलों को आवाजाही करने वाले नौनिहालों पर भी खतरा बढ़ गया है। वहीं आवाजाही करने वाले बाइक सवार भी जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। स्थानीय बचे सिंह के अनुसार गुलदार की घुसपैठ बढ़ने से बड़ी घटना के सामने आने का आदेश अभी बना हुआ है। गांव के बाशिंदों ने वन से तत्काल पिंजरा लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। उधर बुधलाकोट गांव के खेलका तोक के नजदीक गुलदार का जोड़ा दिखाई देने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!