🔳उपज बर्बाद किए जाने से काश्तकार हुए मायूस
🔳रामगढ़ ब्लॉक के बज्यूठिया गांव में चरम पर पहुंचा जंगली जानवरों का आंतक
🔳किसानों को मुआवजा दिए जाने की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में किसानों को नुकसान होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों ओलावृष्टि से मटर की उपज को भारी नुकसान होने के बाद अब बची-खुची उपज जंगली जानवर रौंद दे रहे हैं। रामगढ़ ब्लॉक के बज्यूठिया गांव में खेतों में बर्बाद उपज को देख काश्तकार मायूस हो चुके हैं। ग्रामीणों ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

गांवों में खेती-बाड़ी लगातार चौपट होती जा रही है। मौसम का मिजाज खेतीबाड़ी पर भारी पड़ रहा है। बीते दिनों हुई भारी ओलावृष्टि से मटर की उपज को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों ने मंहगी कीमतों पर बाजार से बीज खरीद मटर की बुआई की। हाड़तोड़ मेहनत से बेहतर उपज की उम्मीद जगी पर ओलावृष्टि ने मटर की उपज को चौपट कर दिया। बची-खुची उपज पर अब जंगली जानवर टूट पड़े हैं। रात के वक्त जंगली जानवर खेतों को रौंद डाल रहे हैं। सुबह को खेतों में बर्बाद उपज को देख कास्तकार मायूस हो जा रहे हैं। स्थानीय काश्तकार महेंद्र सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी, तेज सिंह, प्रताप सिंह, करन नेगी के अनुसार मटर की उपज बर्बाद हो चुकी है जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गांवों के बाशिंदों ने किसानों को बर्बाद हो चुकी उपज का मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!