= सुख शांति व कोरोना के खात्मे को की प्रार्थना
= आधे घंटे तक कैंची धाम में रुकी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

(((हरीश चंद्र की रिपोट)))

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैंची धाम आश्रम में रुक बाबा नीम करोली महाराज के दर पर शीश झुकाए। पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में शांति तथा कोरोना संक्रमण के खात्मे को प्रार्थना की।
सोमवार को प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कैंची धाम मंदिर पहुंची। मंदिर प्रबंधन ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर में करीब आधा घंटा बिताया। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर पर मत्था टेका। पूजा अर्चना भी की। मंदिर पदाधिकारियों को बताया कि कैंची धाम पहुंचकर उन्हें बेहद सुकून और शांति मिलती है। प्रबंधक विनोद जोशी तथा प्रदीप साह ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को विभिन्न जानकारियां दी। राज्यपाल ने आधारशिला पर भी मत्था टेका। बाद में राज्यपाल नैनीताल को रवाना हो गई।