🔳 चुनाव जीतने के बाद से ही थी प्रयासरत
🔳 जमीन को मिली हरी झंडी, बजट के लिए तेज होगी कवायद
🔳आंनदीपुरम के साथ ही तीन अन्य वार्डो को भी मिलेगा लाभ
🔳 हजारों की आबादी को उपलब्ध हो सकेगा समुचित पेयजल
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड दस की पार्षद बीना चौहान की मेहनत आखिरकार रंग लाने लगी है। पिछले सात महीने से पेयजल की समस्या के समाधान को भागदौड़ में जुटी पार्षद के प्रयासों से टूयूबवैल निर्माण के लिए जमीन को हरी झंडी मिल गई है। जमीन उपलब्ध कराए जाने पर पार्षद बीना ने जिलाधिकारी वंदना सिंह व नगर आयुक्त रिचा सिंह का आभार व्यक्त किया है।
दरअसल आनदीपुरम वार्ड दस तथा नजदीकी 9, 7 तथा वार्ड 11 के हजारों परिवारों को महिला डिग्री काॅलेज स्थित टूयूबवैल से पानी उपलब्ध कराया जाता है। लगातार आबादी में बढ़ोतरी होने से अब समुचित पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। वार्ड दस से पार्षद चुने जाने के बाद बीना चौहान ने पेयजल की समस्या को समाधान को शुरुआत से ही आवाज बुलंद कर दी। लगातार सात महीनों की भागदौड़ के बाद अब जगदंबा मंदिर चौराहे के कुछ कदम दूर नगर निगम की भूमि पर टूयूबवैल स्थापित किए जाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त सर्वे के बाद करीब बारह सौ स्कावयर फिट जमीन चिह्नित कर ली गई है। पार्षद बीना ने बताया की जमीन को स्वीकृति मिलने के बाद अब डीपीआर निर्माण का कार्य शुरु होगा। टूयूबवैल स्थापित होने से आनंदीपुरम समेत चार वार्डो के हजारों परिवारों को समुचित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। टूयूबवैल निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!