🔳 विद्युत विभाग पर लगाया मनमानी किए जाने का आरोप
🔳 रिडिग कर्मचारी के गांव न पहुंचने से चढ़ने लगा है पारा
🔳 समय पर बिल उपलब्ध न कराने पर जताई नाराजगी
🔳 कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के मीटर रिडिग न करने तथा बिल लंबित करने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कई महिनों से बिल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है बाद में भारी-भरकम बिल जमा करने का दबाव बनाया जाता है। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर गहरी नाराजगी भी जताई है।
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली ग्राम पंचायत के तोक नागधार के ग्रामीणों ने पिछ्ले पांच महीनों से विद्युत बिल उपलब्ध न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की समय समय पर मीटर रिंडिग नही ली जा रही है। कई बार कहने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। रिंडिग कर्मी के न पहुंचने व बिल उपलब्ध न होने से बिल लगातार बढ़ने का अंदेशा भी जताया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पूरन लाल के अनुसार अधिकांश परिवार खेतीबाड़ी व श्रमिक कार्य से जुड़े हैं ऐसे में एक साथ भारी-भरकम बिल दिए जाने से भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एकमुश्त धनराशि न होने पर जबरदस्ती बिल जमा करने का दबाव बनाया जाता है। स्थानीय बिहारी लाल, चंद्रशेखर, ललित प्रसाद, दीवान राम, प्रकाश राय, अनिल, रमेश लाल, नंदी देवी, हीरा लाल, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश आदि ने विद्युत विभाग से समय पर बिल उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।




