🔳 कायाकल्प योजना के तहत मिलेगा छह लाख रुपये का पुरस्कार
🔳 पीएचसी ओंखलकांडा व आयुष्मान आरोग्य मंदिर हिम्मतपुर जनपद में पहले स्थान पर
🔳 बीडी पांडे व सीएचसी सुयालबाड़ी को सांत्वना पुरस्कार
🔳 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने देहरादून में की घोषणा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाल्प योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को विशेष श्रेणी पर्यावरण मैत्री वर्ग में प्रदेश में पहला पुरुस्कार मिला है। देहरादून में मिशन निदेशक मनुज गोयल ने पुरुस्कारों की घोषणा की है। सीएचसी गरमपानी को पुरुस्कार स्वरुप छह लाख रुपये मिलेंगे। अस्पताल के प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
अस्पतालों में सुविधाओं, स्वच्छता, गुणवत्ता तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रतिवर्ष कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल का सर्वे कर पुरुस्कारों की घोषणा करता है। इस वर्ष भी प्रदेश भर के अस्पतालों का विशेष टीम ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक मनुज गोयल ने देहरादून में पुरुस्कारों की घोषणा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को पर्यावरण मैत्री वर्ग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें पुरुस्कार स्वरुप छह लाख रुपये अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध कराए जाएंगे। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने प्रदेशभर में पहले पायदान पर जगह बनाने पर सीएचसी की पूरी टीम के प्रयासों को सराहनीय बताया। घोषणा के अनुसार बीडी पांडे व सीएचसी सुयालबाड़ी को सांत्वना पुरस्कार मिला है। पीएचसी ओंखलकांडा जनपद स्तर पर पहला जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर हिम्मतपुर (रामनगर) को भी पहले पुरुस्कार के लिए चुना गया है। गरमपानी समेत जनपद के अन्य चिकित्सालयों के बेहतर प्रदर्शन पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों व राजनैतिक तथा गैर-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!