🔳 इसी सत्र से विद्यार्थी के सामने उपलब्ध होगा बेतालघाट के विकल्प
🔳 अब नहीं करना पड़ेगा दूरदराज रुख
🔳 महाविद्यालय के प्राचार्य के विशेष प्रयासों से मिली सफलता
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तहत अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को अब परीक्षा के लिए दूरदराज रुख नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनय कुमार विद्यालंकार के विशेष प्रयासों से महाविद्यालय में ही परीक्षा केंद्र भी स्थापित चुका है। परीक्षा केंद्र स्थापित होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
कोसी घाटी स्थित शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर पर छह विषयों हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान ,समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र में स्नातक के साथ साथ इन्हीं विषयों में परास्नातक करने की सुविधा संचालित है। परीक्षा केंद्र न होने की वजह से कई शिक्षार्थियों को दूरदराज के क्षेत्रों में परीक्षा के लिए रुख करना पड़ता। छात्रों के लिए बड़ी समस्या के समाधान को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने महाविद्यालय में ही मुक्त विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र स्थापित करने को कवायद शुरु की। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार सफलता मिल गई। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय केन्द्र की समन्वयक डा. जयति दीक्षित के अनुसार इसी सत्र से विद्यार्थी बेतालघाट महाविद्यालय को आगामी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। महाविद्यालय को मुक्त विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाने को प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी व कुलसचिव डा. खेमराज भट्ट का आभार व्यक्त किया है। विद्यार्थियों के हित में कार्य किए जाने पर शेखर दानी, बालम सिंह बोहरा, दिलिप सिंह नेगी, दीप चंद्र रिखाडी, तारा सिंह भंडारी, रंजन डौर्बी, राजा डोभाल समेत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।




