🔳 कार्य न होने से मायूस लौट रहे उपभोक्ता
🔳 सर्वर ठप रहने से आरडी, केवाईसी समेत कई काम ठप
🔳 दूरदराज से पहुंचने वाले ग्रामीण हो रहे निराश
🔳 देवभूमि व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, व्यवस्था सुधारने की मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित पोस्टऑफिस में इंटरनेट सेवा ठप रहने से दूरदराज के गांवों से पहुंचने वाले ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लंबे समय से यहीं स्थित बने रहने से देवभूमि व्यापार मंडल ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की आए दिन समस्या सामने आने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा। पोस्टमास्टर वीके सिंह के अनुसार मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है।
बेतालघाट स्थित पोस्टऑफिस में मुख्य बाजार के साथ ही आसपास के गांवों के हजारों उपभोक्ता निर्भर है। ग्रामीण आरडी, केवाईसी व नए खाते खुलवाने को पोस्ट आफिस तो पहुंच रहे हैं पर सर्वर ठप पड़े होने से कुछ भी काम नहीं हो पा रहा। मायूस होकर लौटना मजबूरी बन चुका है। आए दिन सेवा के प्रभावित रहने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने आरोप लगाया की मुख्य बाजार में स्थित पोस्ट आफिस में लंबे समय से सर्वर की समस्या बनी हुई है। काफि समय बीतने के बावजूद व्यवस्था में सुधार को कदम नहीं उठाए जा रहे जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों व सूदूर गांवों से पहुंचने वालों को भुगतना पड़ है। महत्वपूर्ण कार्यों के लटकने से समय व पैसे की भी बर्बादी हो रही है। हीरा सिंह दरमाल, कुलवंत सिंह जलाल, धीरज भंडारी, मोहित पंत, महेश फुलारा, संदीप भंडारी, अर्जुन बोहरा, सूरज बिष्ट आदि ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रोष जताया है। कहा की व्यवस्था में सुधार न किया जाना लापरवाही रवैए को उजागर करता है। दो टूक चेताया है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। पोस्टआफिस में तैनात पोस्टमास्टर के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!