🔳3000 मीटर दौड़ में हिमांशु व काजल दौड़े सबसे तेज
🔳न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
🔳विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। रातीघाट के खेल मैदान में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अंडर 17 आयु वर्ग में दमखम दिखाया। कबड्डी बालक वर्ग में जीआइसी रातीघाट तथा बालिका वर्ग में ब्लूमिंग बर्ड की टीम विजेता बनी। 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु पहले जबकि बालिका वर्ग में काजल सती विजेता बनी।

जीआइसी रातीघाट के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर 17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के स्वामी दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ध्रुव आर्या पहले, मयंक रौतेला दूसरे तथा ललित साह तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में शीतल विजेता बनी। दीक्षा सती व निधि दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मोहित रमोला पहले, अमन कुमार दूसरे प्रियांशु बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दीक्षा सती ने बाजी मारी। प्रियांशी दूसरे तथा माही ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में पीयूष सिंह पहले ललित साह दूसरे तथा पियूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में शीतल नेगी विजेता बनी। निधि मिश्रा व सलोनी दूसरे वह तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सरिता बिष्ट विजेता बनी 1500 मीटर में हिमांशु पहले, अमन दूसरे व पारस तीसरे पायदान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल सती सबसे तेज दौड़ी जबकि सलोनी व माही ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया‌‌। 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु ने जीत का परचम फहराया जबकि चेतन दूसरे व नमन ने तीसरे स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में काजल सती विजेता बनी। सरिता बिष्ट दूसरे व अनीशा आर्या तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में ध्रुव आर्या पहले, पारस दूसरे व वरुण खानायत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में काजल सती विजेता बनी। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रियांशु पहले, हिमांशु दूसरे तथा ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में दीक्षा सती विजेता बनी। चक्का फेंक में योगेश साह ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि पारस दूसरे व वरुण खानायत तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में निधि मिश्रा विजेता बनी। गोला फेक में दिव्यांशु तथा बालिका वर्ग में प्रियांशी मेहरा पहले पायदान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में जीआइसी रातीघाट की टीम विजेता बनी। जीआइसी गरजोली दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में ब्लूमिंग बर्ड पहले व रातीघाट ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।