🔳 अंडर 14 आयु वर्ग खो खो में सरस्वती विद्या मंदिर बना विजेता
🔳 100 मीटर दौड़ में खैरना की कुमकुम ने की जीत दर्ज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित
🔳 मिनी स्टेडियम बेतालघाट व जीआइसी खैरना में खेली गई प्रतियोगिता
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

मिनी स्टेडियम बेतालघाट व जीआइसी खैरना के खेल मैदान में संकुल स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता में मेधावियों ने खूब दमखम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अंडर 19 आयु वर्ग कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की‌।
शनिवार को मिनी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में मेधावियों ने खूब पसीना बहाया। दूसरे दिन कबड्डी व खो-खो के मुकाबले खेले गए। अंडर-19 आयु वर्ग कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट विजेता बना जबकि तल्ली सेठी दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 आयु वर्ग कबड्डी में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय पहले तथा राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट दूसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 आयु वर्ग खो खो में सरस्वती विद्या मंदिर व अंडर-19 खो-खो में राजकीय इंटर कालेज बेतालघाट विजेता बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल अधिकारी युवा कल्याण विधानसभा नैनीताल इमरान खान ने किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र मेडल व नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक केडी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, गिरीश देवराडी, संजय शर्मा, रहमान मजहर नेमपाल, यशवंत हाल्सी, प्रतुल अग्रवाल, सच्चिदानंद सिंह, राजकुमार भंडारी, सोनी बलोदी आदि मौजूद रहे। जीआइसी खैरना के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी ने किया। 100 मीटर दौड़ में खैरना की कुमकुम विजेता बनी। 200 मी. धनियाकोट की दिया, 400मी. में माही ने जीत दर्ज की जबकि 1500 व 3000मी. में दिया मेहरा विजेता बनी। इस दौरान प्रधानचार्य राजीव कुमार, महेश बवाड़ी, सचिन जोशी, जिला खेल समन्वयक मनीष पवार, जितेंद्र अरोड़ा, पूरन सिंह, निखिल कोटियाल, दुष्यन्त नेगी, मुकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!