🔳 व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन का चढ़ा पारा
🔳 पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
🔳 अव्यवस्था से कारोबार चौपट होने का लगाया आरोप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कैंची बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन ने गहरी नाराजगी जताई। सड़क पर घंटों हंगामा भी हुआ। कैंची चौकी का घेराव भी किया गया। समाधान न होने पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया। सकारात्मक कार्रवाई के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ।
शनिवार को कैंची में व्यापारियों व टैक्सी यूनियन ने सड़क पर उतरकर पुलिस की यातायात व्यवस्था को रोष जताया। आरोप लगाया कि यातायात व्यवस्था के कारण कैंची में व्यापार ठप होता जा रहा है। कहा की पुलिस प्रशासन ने कैंची धाम के लिए शटल सेवाए तो संचालित की है। लेकिन शटल से भक्तों को निर्धारित स्थान पर उतारा नही जा रहा है। आक्रोशित व्यापारी व टैक्सी यूनियन के सदस्य व्यवस्था को लेकर जब कैंची चौकी पहुंचे तो एक घंटे तक चौकी प्रभारी के नही पहुंचने पर चौकी का घेराव कर दिया गया । शटल का संचालन भी रोक दिया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया पर घंटो तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच चौकी प्रभारी के पहुंचने के बाद वार्ता शुरु हुई। बामुश्किल दोनों संगठनों के सदस्यों को समझा मामला शांत करवाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पवन भट्ट, शिवेंद्र कांडपाल, राहुल तिवारी, शुभांकर बिष्ट, मीनाक्षी तिवारी, तीरथ सिंह, धीरज पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।
