🔳इंटरमिडिएट बोर्ड परीक्षा में पाया प्रदेश में 23वां स्थान
🔳रोजाना चार किमी की पैदल दूरी तय कर की कड़ी मेहनत
🔳माता पिता व गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
🔳गांव का पहला आइएएस अफसर बनकर गांव का नाम आगे बढ़ाना है लक्ष्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर काशीपोखरा गांव के मेधावी ने भी इंटरमिडिएट बोर्ड परीक्षा की वरियता सूची में प्रदेश में 23वां स्थान हासिल किया है। मेधावी की सफलता पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। मेधावी गौरव ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है जबकि वह गांव का पहला आइएएस अफसर बनकर गांव को गौरवान्वित करना चाहता है।
मंगलवार का दिन सूदूर काशीपोखरा गांव के लिए खुशी का दिन लेकर आया। इंटरमिडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के साथ ही गांव के बाशिंदे खुशी से झूम उठे। गांव के मेधावी गौरव कुमार के प्रदेश की वरीयता सूची में 92 फिसद अंकों के साथ 23वें पायदान पर रहने पर गांव में उत्सव सा माहौल हो गया। जीआइसी ताड़ीखेत में अध्ययनरत मेधावी गौरव कुमार ने पिता पुष्कर चंद्र, माता आशा देवी व गुरुजनों को सफलता का श्रेय दिया है। भविष्य में व आइएएस अफसर बनना चाहता है। गौरव के अनुसार रोजाना चार किमी आवाजाही कर स्कूल पहुंचना व सुबह शाम तीन तीन घंटे की पढ़ाई से उसे सफलता मिली है। गांव के बाशिंदों ने भी गौरव की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!